Wednesday , 14 January 2026
Home आगरा Agra Weather: Dense to Very Dense Fog Alert in Agra…#agranews
आगरा

Agra Weather: Dense to Very Dense Fog Alert in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी का सितम. घने कोहरे के बाद शीतलहर ने कंपकंपाया. दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक हुआ कम…जानें गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

आगरा में गलनभरी सर्दी ने शहर को फिर से अपनी चपेट में ले लिया है. पिछले तीन दिनों से दिन में निकल रही धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी लेकिन आज मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया. सुबह के समय ताजनगरी घने कोहरे के आगोश में रही और सुबह 10 बजे तक ओस की बूंदें गिरती रहीं. इसके बाद भी कोहरे का प्रभाव रहा. दिन में गलनभरी सर्दी रही जिसके कारण पूरे दिन लोग कंपकंपाते रहे.

बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया. आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बहुत अधिक घना कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर घने कोहरे के आगोश में रह सकता है.

Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 15/01/25) 14.2
Departure from Normal(oC) -7.2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/01/25) 10.3
Departure from Normal(oC) 3.0

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 14th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Local News: Makar Sankranti holiday on January 15 in Agra

आगरालीक्स…आगरा में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश. अब 16 से...

आगरा

Agra News: Veer Birsa Munda Cyclothon, covering a distance of 1200 km with indomitable courage and unwavering determination..#agranews

आगरालीक्स…वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन, अदम्य साहस और अटूट दृढ़ संकल्प से 1200...

आगरा

Agra News: No vehicles will travel from Purani Mandi towards Shahjahan Park. The route will be diverted via Mall Road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यातायात पुलिस के सख्त आदेश—पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की...

error: Content is protected !!