आगरालीक्स…आगरा के यमुना घाट पर जले गोबर से बने दीये, रोशनी से रोशन हुआ घाट. स्वच्छता का दिया गया संदेश
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>स्वच्छता को समर्पित आगरा नगर निगम की ओर से आयोजित यमुना दीवाली मेले में शहरवासियों ने गोबर से बने दीपकों को प्रज्वलित कर यमुना मैया का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि सह नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कहा कि यमुना आरती स्थल पर पहली बार दीवाली मेला आयोजित कर आगरा नगर निगम ने मेले उत्सवों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की पहल की है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, और स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचाना है। विशाल झा के निर्देशन में संगीत आयोजित संध्या का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>यमुना आरती का संयोजन गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, पंडित जुगल किशोर, अभिनव और बल्लभ ने किया। रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, प्रशांत भारद्वाज, योगेश गुप्ता (पाप्पन भाई),विष्णु अग्रवाल (राधे राधे), तपस्या शर्मा, सूर्या श्रोत्रीय, दिलीप भारद्वाज, शशिकांत उपाध्याय, जगन प्रसाद तेहरिया, पद्मिनी अय्यर आदि ने दीप प्रज्वलित किए। ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि आरती के माध्यम से शहरवासियों का भावनात्मक कनेक्ट यमुना मैया से हो रहा है। कल शाम मेले का समापन होगा।