आगरालीक्स…Demat Account में नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख फिर बढ़ी. अब इस तारीख तक व्यापारी अपने डीमैट एकाउंट में जोड़ सकते हैं नॉमिनी
सेबी ने फिर डीमैट खातों में नामांकित व्यक्तियों को जोड़ने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब 31 दिसंबर 2023 तक व्यापानी अपने डीमैट खातों में नॉमिनी जोड़ सकते हैं. पहले इसकी अंतिम तारीख 30 सितंबर थी लेकिन अब इसे तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दिया गया है. इसके अलावा ट्रेडिंग खतों के लिए भी नॉमिनी विकल्प की बुकिंग को भी वैकल्पिक बना दिया गया है जिससे व्यापार में आसानी हो. इसके अलावा सेबी ने आफलाइन निवेशकों को पैन, नॉमिनी, फोन नंबर, बैंक खाते की डिटेल ओर संबंधित फोलियो नंबरों के लिए नमूना हस्ताक्षर जमा करने के लिए भी 31 दिसंबर तक का समय दिया है.
इस संबंध में आगरा की सीए प्रार्थना जलान का कहना है कि व्यापार में आसनी होने के लिए यह एक बेहतरीन कदम है. नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे डीमैट एकांउट धारक अपनी मृत्यु के बाद अपने संपत्ति को नाम करना चाहता है. यह व्यक्ति आपके पिता, माता, पति या पत्नी, भाई बहन, बच्चे या कोई अन्य भी हो सकता है. एक नाबालिग को भी नॉमिनी बनाया जा सकता है लेकिन इस स्थिति में उसके पेरेंट्स की भी डिटेल देना जरूरी होता है.
