आगरालीक्स…Agra News : आगरा के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रथम और द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन। ( Agra News : Last date for admission form filling for Polytechnic college 30th April 2025#Agra )
जिला नोडल अधिकारी उ0प्र0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पोलीटेकनिक-2025) डॉ. एचएस अब्बास के अनुसार, राजाकीय, अनुदानित, पीपीपी एवं निजी क्षेत्र की पोलीटेकनिक सस्थाओं में प्रचलित पाठ्यकमों (ग्रुप-ए, बी, सी, डीईएफजीएचआईके एण्ड एल) में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एण्ट्री) में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पोलीटेकनिक-2025) के ऑनलाइन आवेदन पत्र परिषद की वेबवसाइट WWW.jeecup.admissons.in पर दिनांक 15.01.2025 से उपलब्ध करा दिये गये हैं, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30.04.2025 निर्धारित है।
आनलाइन कर सकते हैं आवेदन
सामान्य एवं अन्य पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुःल्क रु0 300/- प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुःल्क रू0 200/- प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप निर्धारित है। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतक तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिये उनके सहायतार्थ जनपद में स्थापित राजकीय चर्म संस्थान, नुनिहाई आगरा राजकीय पोलीटेकनिक, मनकेड़ा, आगरा एवं राजाबलवन्त सिंह पोलीटेकनिक, बिचपुरी आगरा की संस्थाओं में हेल्प सेण्टर स्थापित किये गये हैं।