आगरालीक्स…Agra News : आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड मामले में पत्नी निकिता के मोबाइल से कई राज खुलेंगे। जेल में अपनी मां और बहन से मिलने के बाद रोनी लगी निकिता। पुलिस निकिता को रिमांड पर लेगी। इस मामले में पुलिस साक्ष्य संकलन करने के बाद चार्जशीट लगाने की तैयारी में जुटी है। (Agra News : Manav Sharma Case, Police may take remand of Wife Nikita)
आगरा के डिफेंस कॉलोनी सदर के रहने वाले 29 साल के मानव शर्मा ने 24 फरवरी को सुसाइड कर ली थी, 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा से शादी हुई थी और मानव शर्मा मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे। सुसाइड से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो बनाया था उस वीडियो के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पत्नी निकिता, सास पूनम शर्मा, साली निशु और एक अन्य साली और ससुर निपेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 13 मार्च को पुलिस ने सास पूनम शर्मा और साली निशु को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था, पांच अप्रैल को निकिता और ससुर निपेंद्र शर्मा को भी जेल भेज दिया।
महिला बैरक में तीनों, रोने लगी निकिता
मीडिया रिपोर्ट में जेल सूत्रों के माध्यम से कहा गया है कि जिला जेल की महिला बैरक में निकिता की मां पूनम शर्मा और बहन निशू बंद हैं, इसी में निकिता शर्मा को रखा गया। जेल पहुंचने के बाद मां और बहन से मिलने के बाद निकिता रोने लगी। वहीं, निकिता के पिता निपेंद्र शर्मा को भी जिला जेल में रखा गया है।
रिमांड पर ले सकती है पुलिस
इस मामले में पुलिस को जल्द जांच कर चार्जशीट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस केस में निकिता शर्मा के मोबाइल से भी कई राज खुलेंगे, मोबाइल अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस निकिता को रिमांड पर लेगी। पुलिस ने इस मामले में मानव शर्मा के माता पिता, बहन और चाची को गवाह बनाया है। इसके साथ ही वीडियो को साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें मानव शर्मा ने सुसाइड करने से पहले निकिता शर्मा पर आरोप लगाए हैं।