Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: LEDs will be installed in these major temples of Agra. There will be live telecast of the program from Ayodhya on 22nd January 2024…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: LEDs will be installed in these major temples of Agra. There will be live telecast of the program from Ayodhya on 22nd January 2024…#agranews

152

आगरालीक्स…आगरा के इन प्रमुख मंदिरों में लगेगी एलईडी. 22 को अयोध्या से कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा. सभी स्कूल रहेंगे बंद, शराब की दुकानें रहेंगी बंद. पांच दिन तक होगी आकर्षक लाइटिंग

अयोध्या में भगवान श्रीराम की मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जनपद के सभी श्री राम मन्दिर, वाल्मीकि व हनुमान मन्दिर सहित आध्यात्मिक स्थलों पर भजन किर्तन/सुन्दर काण्ड व रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा चिन्हित सभी मन्दिरों यथा- श्री राम मन्दिर, वाल्मीकी व हनुमान मन्दिर व अन्य आध्यात्मिक स्थलों पर स्क्रीन स्थापना कर अयोध्या से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जायेगा तथा सायं को सभी मन्दिरों व यमुना घाटों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। शासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयों/इमारतों/कॉलेजों में 22 से 26 जनवरी तक लाइटिंग कर प्रकाशित किया जायेगा।

बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 22 जनवरी, 2024 को सभी स्कूलों/कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। 22 जनवरी, 2024 को जनपद में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। नगर एवं गाँवों में नगर विकास एवं पंचायतीराज विभाग के माध्यम से 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई का अभियान चलाया जायेगा।

जनपद के प्रमुख मन्दिरों यथा- सीताराम मंदिर, वजीरपुरा, श्रीराम मंदिर, सीता-राम चौक, कमला नगर, श्रीराम मंदिर, खतैना रोड़, जयपुर हाउस, सीताराम मंदिर, निरोत्तम कुंज, मधु नगर, सीताराम मंदिर, नालबंद, एम०जी० रोड़, सीताराम मंदिर श्रीराधा गोविन्द मंदिर, अर्जुन नगर, हनुमान मंदिर, लंगडा की चौकी, संकट मोचन हनुमान मंदिर, जज कम्पाउण्ड, हनुमान मंदिर, खंदारी, दक्षिणमुखी हनुमान जी, होटल क्लार्क शिराज के पास, सदर, हनुमान मंदिर सैन्ट जॉस, एम०जी० रोड़, हनुमान मंदिर, प्रतापपुरा चौराहा, हनुमान मंदिर, सेठ गली, थाना कोतवाली, हनुमान मंदिर, नौलक्खा, सदर बाजार, हनुमान मंदिर, नामनेर, हनुमान मंदिर, जीवनी मण्डी, वाटर वर्क्स, आस्था सिटी के सामने, हनुमान मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंदिर, हनुमान मंदिर, खेरिया मोड़, एस०बी०आई० बैंक के सामने, हनुमान मंदिर विभव नगर, पुलिस चौकी के पास, हनुमान मंदिर मुस्तफ्फा क्वाटर, सनातन धर्म, सालासर बालाजी मंदिर, शास्त्रीपुरम, हनुमान मंदिर/शनि मंदिर, रेणुका धाम, रूनकता, हनुमान मंदिर बल्केश्वर चौराहा, हनुमान मंदिर, ग्राम सामरा तहसील किरावली, हनुमान मंदिर, संकट हरण मंदिर, तहसील एत्मादपुर, हनुमान दरबार, राजेश्वर मंदिर, राजपुर चुंगी, भगवान वाल्मिकी मंदिर, सुभाष पार्क चौराहा, एम०जी०रोड़ तथा प्राचीन वाल्मिकी मंदिर, रूई की मण्डी, शाहगंज इत्यादि मन्दिरों तथा तहसीलों व ब्लॉकों के मन्दिरों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर व एलईडी स्क्रीन की स्थापना कर अयोध्या कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जायेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!