आगरालीक्स ….आगरा के होटल मरीना की जमीन में 44.76 लाख रुपये के कम स्टांप लगाने पर डीएम कोर्ट में वाद दाखिल। होटल मरीना संजय प्लेस, हरीपर्वत में है, संजय प्लेस का सर्किल रेट जानकर दंग रह जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में एमजी रोड, संजय प्लेस में सात मंजिला होटल मरीना है। तीन साल पहले शिकायत की गई कि होटल मरीना द्वारा एडीए की जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर जांच कराई गई, जांच में सामने आया कि होटल मरीना प्रशासन 436.41 वर्ग मीटर जमीन अधिक प्रयोग कर रहा है। इस पर एडीए के अधिकारियों ने होटल मरीना प्रशासन के सामने अतिरिक्त जमीन को खरीदने का प्रस्ताव रखा।
एडीए से 2019 में खरीदी जमीन
होटल मरीना के लिए एडीए से 436.41 वर्ग मीटर जमीन खरीदी गई, जमीन पोर्च के आस पास की है, जमीन खरीदने पर 33.94 लाख के स्टांप लगाए गए। स्टांप कम लगाने की शिकायत हुई।
एक लाख रुपये से अधिक सर्किल रेट
संजय प्लेस का सर्किल रेट 1.01 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है, ऐसे में होटल मरीना की जमीन खरीद में कम स्टांप लगाने की शिकायत की गई। इसकी जांच तत्कालीन उप निबंधक प्रथम ने की, इसमें सामने आया कि 44.76 लाख रुपये की स्टांप कम लगाई गई हैं।
वाद हुआ दाखिल
होटल मरीना मामले में कम स्टांप लगाने के आरोप पर डीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया है। अब इस मामले में सुनवाई होगी।