आगरालीक्स….. आगरा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज बादल छा सकते हैं, जानें कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में रविवार को आई धूल भरी आंधी और बारिश के बाद गर्मी से राहत मिल गई है। तापमान में गिरावट आई है और सुबह सुबह हवा में भी ठंडक है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम है, मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में बादल छाएंगे और तापमान भी कम होगा।
43 डिग्री तक रहेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, 9 मई तक आगरा का दोपहर का तापमान 43 डिग्री तक रहेगा। जबकि सुबह का तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
04-May 27.0 43.0 Partly cloudy sky
05-May 26.0 44.0 Mainly Clear sky
06-May 26.0 44.0 Mainly Clear sky
07-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky
08-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky
09-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky