Monday , 10 March 2025
Home agraleaks Agra News: Lightning fell on two girls and woman
agraleaksआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News: Lightning fell on two girls and woman

आगरालीक्स (18th October 2021 Agra News)… आगरा में बिजली गिरने से दो बच्चियों समेत महिला गंभीर घायल. घर तहस—नहस. तेज बारिश से किसानों को नुकसान.

रविवार रात की घटना
पिनाहट के गांव जवाहरपुरा निवासी किसान बदन सिंह ने बताया कि वह रविवार रात को पत्नी गुड्डी देवी, बेटियां 12 साल की कुंती और छह साल की चांदनी के साथ टिन शेड के नीचे बैठे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाश से बिजली टिन शेड के ऊपर गिरी। टिन शेड टूट गया। पत्नी और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मलबे में दब गए तीनों
टिन शेड उनके ऊपर गिरा। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए। उन्होंने गर्डर और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। लोगों ने तत्काल ही बसई अरेला थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।

मुआवजे की गुहार
उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बदन सिंह ने बताया कि घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मुआवजे की गुहार लगाई है।

खेतों में भरा पानी
रविवार रात से हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। खेतों में पानी भर गया है। आलू की बुवाई एक ​हफ्ते ​के लिए टल गई है। जो बाजरा कटा हुआ रखा है, उसको भी नुकसान पहुंचा हे।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!