Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Lions Club Agra Icon will work for the renovation of Anganwadis…#agranews
आगरा

Agra News: Lions Club Agra Icon will work for the renovation of Anganwadis…#agranews

439

आगरालीक्स…आगरा में आइकॉन बदलेगा जिले की आंगनबाड़ियों का हाल, शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार का भी रखेगा ख्याल. इंफ्रा किट की वितरित

ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को पूर्ण करने वाले आंगनवाड़ी केद्रों के जीर्णाेद्धार का बीड़ा लॉयंस क्लब आगरा आइकॉन एवं बीएन ग्रुप ने उठाते हुए सत्र का प्रथम सेवा कार्य समर्पित किया। मंगलवार को होटल होली डे इन में आयोजित सेवा कार्य सभा में 21 आंगनवाड़ियों के कार्यकर्ताओं को इंफ्रा किट प्रदान की गयी। मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर, जिला विकास अधिकारी हरीश मौर्य, लॉयंस क्लब आइकॉन के अध्यक्ष रिशु अग्रवाल, बीएन ग्रुप के चेयरमैन अजय अग्रवाल, निदेशक अमन रघुवंशी और आशिमा अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया।

राज्य महिला महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने इस अवसर पर वर्चुअली शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि लॉयंस क्लब आइकॉन एवं बीएन ग्रुप के सभी सदस्य युवा हैं और युवा सोच ही देश की स्थिति में बदलाव ला सकती है। इस अनूठी सेवा की सोच युवा पीढ़ी में आयी है तो निश्चित रूप से देश के ग्रामीण अंचल में विकास की लहर और तेजी से बहेगी।
जितेंद्र चौहान ने कहा कि लॉयंस क्लब सेवा कार्य में अग्रसित रहने वाली सबसे पुरानी और विशाल संस्था है। संस्था से जुड़कर युवापीढ़ी सेवा पथ पर बढ़ रही है। डॉ स्वाति माथुर ने कहा कि क्लब का मार्गदर्शन करने के लिए वे सदैव तत्पर हैं।

सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष रीशू अग्रवाल ने बताया कि आंगनवाड़ियों को भेंट की गयीं इंफ्रा किट में दस कुर्सी, दो मेज, खेल के उपकरण, एक ट्राइ साइकिल, एक व्हाइट बोर्ड, किताबें, नक्शे, एजुकेशनल चार्ट, सब्जी और फल के ब्लॉक्स सहित कुल 69 वस्तुओं शामिल हैं। कुल 1500 वस्तुओं को सभी आंगनवाड़ियों को प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में आंगनबाड़ियों को गोद लेकर उनका जीर्णाेद्धार किया जाएगा। साथ ही समय− समय पर आंगनवाड़ियों में पोषण, शिक्षा आदि से संबंधित कार्यशालाएं भी लगायी जाएंगी।

बीएन फाउंडेशन के चैयरमेन अजय अग्रवाल ने कहा कि किसी भी उद्यम का ध्येय तभी पूर्ण हो सकता है जब उसमें सेवा का भाव भी हो। रतन टाटा के जीवन से हरेक को सीख लेते हुए सेवा कार्य के लिए समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम में आहार विशेषज्ञ डॉ रीता मिश्रा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी और कम संसाधनों में भी पोषण का कैसे ध्यान रखा जाए, इसके बारे में बताया। इस अवसर पर सचिव शाेभित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्चित चुग, अनुराग अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, मानसी सेठ, डॉ शुभम सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, शोभित गोयल, रचित गोयल, डॉ सौम्य सिंघल, शोभित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, पुलकित बंसल, अंकित गोयल, आधार गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!