नईदिल्लीलीक्स…हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला-2023 का आगाज। रेड कारपेट पर आलिया व्हाइट और प्रियंका चौपड़ा का ब्लैक गाउन में जलवा। देखें फोटो…
एक से बढ़कर एक लुक में सितारों की शिरकत

रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक लुक में सितारों ने शिरकत की।
आलिया का रेड कारपेट पर है डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना मेट गाला रेड कारपेट डेब्यू कर लिया है। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री ली। इस दौरान वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।
व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना

आलिया ने व्हाइट कलर का गाउन पहना था, जो कि व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है। इस गाउन को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।
प्रियंका का ब्लैक वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन

इस रेड कारपेट पर बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी लुक सामने आ गया है। प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था। डायमंड का नेकलेस पहना हुआ था, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। वहीं निक जोनस भी ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।

मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो
हर साल ये इवेंट मई में शुरू होता है। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।