नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली से मेरठ की दूरी 60 मिनट में पूरी करने वाली रैपिड ट्रेन का एक सेट ट्रक पर लादकर सड़क मार्ग से गाजियाबाद के रेलवे डिपो में लाया गया।
गुजरात के सावली से आने में लगे दस दिन

दिल्ली रैपिड रेल का काम तेजी से किया जा रहा है। रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी। आरआरटीएस का पहला ट्रेनसेट गुजरात के सावली से गाजियाबाद के दुहाई डिपो भेजा गया। इस सेमी-हाई-स्पीड एरोडायनामिक आरआरटीएस ट्रेनसेट को एल्सटॉम के फ़ैक्टरी से एक बड़े ट्रेलर पर रख कर भेजा गया, जो लगभग 10 दिन के यात्रा के बाद सडक़ मार्ग से यहां आ सका।
इस कॉरीडोर पर चलेगी यह रैपिड रेल
इस रैपिड रेल को सराय काले खां– गाज़ियाबाद – मेरठ कॉरिडोर पर ही चलाया जाने वाला है । पहले इसका ट्रायल होगा। माना जा रहा है कि मार्च 2023 तक इस ट्रेन का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
रैपिड रेल की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा
रैपिड रेल को ज्यादा से ज्यादा 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है । औसत ये एल 100 किमी प्रति घंटे कि रफ्तार से दौड़ने वाली है । इस रेल से 60 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर तय किया जा सकता है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि रैपिड रेल के लिए सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।