आगरालीक्स…आगरा में कम्पोजिट विद्यालय के बच्चे अब कंप्यूटर से पढ़ेंगे. लायंस क्लब ने संगनी, खुशबू और आस्था के सहयोग से स्थापित की कंप्यूटर लेब.
लायंस क्लब की ओर से खंदारी रोड स्थित कम्पोजिट विद्यालय के बच्चो को उनकी शिक्षा योगदान देने के लिए कंप्यूटर लेब की स्थापना की। शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल डाइरेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, डिस्टिक गवर्नर संजीव कुमार तोमर, आर. एन वर्मा, द्वितीय डिस्टिक गवर्नर अजय भार्गव और रीजन चेयरपर्सन शिखा जैन ने किया। जोन चेयरपर्सन रितु गोयल ने बताया कि खंदारी के कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक के 200 बच्चो के लिए पाठ्यक्रम में प्रेक्टिकल के लिए कंप्यूटर का आभाव था। अब सभी बच्चे स्कुल में बनी कंप्यूटर लेब में कंप्यूटर चलना सीख पाएंगे। लायंस क्लब के सेवा कार्यो के क्रम में संगनी क्लब, खुशबू क्लब और आस्था क्लब के संयुक्त सहयोग से कंप्यूटर भेट किया गया है। सभी का धन्यवाद विद्यालय की इंचार्ज रितु सिंह ने दिया। इस अवसर पर सोनालिका अग्रवाल, स्वेता जैन, अंशु भार्गव, रितु मित्तल, गुंजन मित्तल, इन्दु जैन, रेखा बंसल, अलका अग्रवाल, मानसी, रूपल, सरोज, मनीषा, निधि, सारिका, चेतना, रिचा, आरती, साक्षी, पूजा आदि मौजूद रहे।