Tuesday , 14 January 2025
Home आगरा Agra News: Lions Club International President Fabricio Oliveira viewed the Taj Mahal with wife…#agranews
आगरा

Agra News: Lions Club International President Fabricio Oliveira viewed the Taj Mahal with wife…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे लायंस क्लब इंटरनेशन के अध्यक्ष फैब्रिशियो ओलिवेरा. पत्नी के साथ निहारा ताज. कहा—वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई…

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के अध्यक्ष फैब्रिशियो ओलिवेरा ने आज सपत्नीक विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया। ताजमहल की खूबसूरती की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह इमारत इतनी अद्वितीय है कि इसे बार-बार देखने का मन करता है। उन्होंने वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने पर अपने अभिभूत होने की भावना भी साझा की। फैब्रिशियो ओलिवेरा इस समय भारत में लायंस क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सहायता कार्यक्रमों के निरीक्षण के लिए 15 दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

गौरतलब है कि लायंस क्लब इंटरनेशनल एक वैश्विक सेवा संगठन है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में स्थित है। यह संस्था 200 देशों में सक्रिय है और इसके 1.4 मिलियन सदस्य हैं। भारत में इसे 10 मल्टीपल जोन में विभाजित किया गया है, जिनमें 1218 क्लब और 30718 सदस्य शामिल हैं।मंडल 321सी2 के अंतर्गत आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, अलीगढ़, अनूपशहर, कासगंज, इटावा, भरतना, एटा, मैनपुरी और बुलंदशहर स्थित क्लब आते है। आज की तारीख तक मंडल में 81क्लब एवं 2638 सदस्य है। मंडल के क्लबों द्वारा निर्धन लड़कियों की शादी कराना, जरूरतमंद बच्चियों की पढ़ाई के लिए फीस आदि देना, हैंडीकैप के लिए कैलीपर्स , व्हीलचेयर आदि देना, अन्न दान करना, डायबिटीज, कैंसर एवं अन्य बीमारियों से निजात पाने हेतु कार्यशील है

इससे पूर्व आगरा पहुंचने पर मंडल 321C2 की अध्यक्ष डॉ. स्वाति माथुर ने उनका स्वागत किया और मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। ओलिवेरा ने मंडल के कार्यों की सराहना की और समाज के वंचित वर्गों तक सेवा का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को लायंस क्लब से जोड़ने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वागत करने वालो में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान, मल्टीपल कोऑर्डिनेटर अरुण पुरी, मंडल के गाइड डॉ सरन प्रसाद, मंडल सचिव सुरेंद्र पाल सरीन, कोषाध्यक्ष आलोक माथुर, जोन चेयरपर्सन लीना माथुर, glt कोऑर्डिनेटर अजय भार्गव, डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ अनुराग तथा क्लब के अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद थे

Related Articles

आगरा

Agra News: Narrator Dr. Sanjay Krishna Salil told the glory of Veda Purana in Bhagwat Katha….#agranews

आगरालीक्स…सत्कर्म के रास्ते में विघ्न, घबराएं नहीं आगे बढ़ते जाएं…आगरा में चल...

agraleaksआगरा

Agra Weather: Sunshine came out in Agra, relief from cold. the temperature also increased…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में धूप निकली, सर्दी से राहत. तापमान भी बढ़ा. जानें मकर...

आगरा

Dr. RM Malhotra’s last rites took place…#agranews

आगरालीक्स…प्रख्यात डाॅक्टर आरएम मल्होत्रा पंचतत्व में विलीन. ताजगंज विद्युत शवदाहगृह में हुआ...

आगरा

Agra News: Khichdi prasad distributed with best wishes of Makar Sankranti in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ बांटा खिचड़ी का प्रसाद....