Tuesday , 13 January 2026
Home आगरा Agra News: Lions Club of Prayas gave one month’s ration to 50 women in The Spice house…#agranews
आगरा

Agra News: Lions Club of Prayas gave one month’s ration to 50 women in The Spice house…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “प्रयास” के अन्नदान महादान से द स्पाइस हाउस की महिलाओं को मिला आर्थिक वरदान. 50 श्रीहीन महिलाओं को एक माह का राशन दिया.

जो आनंद किसी भूखे काे भरपेट भाेजन उपलब्ध कराकर मिलता है वो सुख किसी अन्य कार्य में नहीं। मां अन्नपूर्णा की भांति हर भूखे पेट को भोजन प्रदान कराने के संकल्प के साथ लॉयंस क्लब आफ प्रयास ने अन्नदान महादान सेवा कार्य आयोजित किया। मंगलवार को लॉयंस क्लब आफ प्रयास द्वारा खंदारी पर आकांक्षा समिति द्वारा संचालित द स्पाइस हाउस पर आयोजित अन्नदान महादान कार्यक्रम में 50 श्रीहीन महिलाओं को उनके परिवार के लिए एक माह का राशन, कंबल एवं फूड पैकेट प्रदान किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल एवं लॉयंस क्लब डिस्ट्रिक्ट के एसपी सरीन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि द स्पाइस हाउस आइएस− पीसीएस अधिकारियों की धर्मपत्नियों की संस्था आकांक्षा समिति द्वारा संचालित किया जाता है। यहां उपलब्ध मसाले, मठरी आदि निर्धन महिलाओं द्वारा शुद्धता के साथ निर्मित किये जाते हैं। उन महिलाओं के उत्साहवर्धन एवं सहायता के साथ− साथ 50 श्रीहीन महिलाओं को महीने भर का राशन, कंबल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि 25 महिलाएं लीडर्स आगरा एवं 25 महिलाएं एक पहल पाठशाला द्वारा चिन्हित की गयीं थीं। जिसमें रॉबिन जैन एवं इभा का सहयोग रहा। डॉ रंजना बंसल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए सेवाकार्य किया गया। इससे महिलाओं को स्वावलंबन और सहायोग दोनों ही प्रदान करने का प्रयास लॉयंस क्लब प्रयास द्वारा किया गया।

आकांक्षा समिति की डॉ सुभाषिनी पालीवाल, अपर्णा पोद्दार और डॉ सरोज प्रशांत ने कहा कि द स्पाइस हाउस में 100 प्रतिशत शुद्धता के मसाले, मठरी आदि उपलब्ध हैं। इस अवसर पर लॉयंस क्लब प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, सचिव मनीष बंसल, डॉ परिणिता बंसल, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ पारुल अग्रवाल, नूतन, मयूरी मित्तल, नीतू, पद्मिनी सुराना, आभा, गरिमा, अल्पना, आशु जैन, लवली कथूरिया, संगीता, शीना, रेशमा, रुपाली, शिवांगी, नीति, संजना, रचना, विभा, प्रिया, रेखा आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं...

आगरा

Agra News: A CNG car suddenly caught fire in Sadar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्निंग कार. सदर में अचानक सीएनजी कार में लगी आग....

आगरा

Agra Weather: The night temperature in Agra dropped below 5 degrees Celsius, possibility of Dense fog…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन...

error: Content is protected !!