आगरालीक्स…महाकुंभ में गंगा स्नान करने पहुंचा ‘जनसमुद्र’…15 किमी तक सिर्फ लोग ही लोग..20 किमी तक पैदल चलकर घाट तक पहुंच रहे हैं लोग..फोटोज चौंका देखें
महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या को कल यानी बुधवार 29 जनवरी को है. लेकिन मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज में गंगास्नान के लिए मानो जनसमुद्र आ गया हो. 15 किमी तक सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं. प्रयागराज को जाने वाली सभी ट्रेनें हाउसफुल जा रही हैं. प्लेटफार्म पर भी पैर रखने तक के लिए जग नहीं हैं. आज सुबह से दोपहर तीन बजे तक करीब ढाई करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. सड़कें—गलियां सब खचाखच भरी हुई हैं. ड्रोन तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि यात्री रेंगते हुए चल रहे हैं.
त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 20 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है. घाट तक पहुंचने के लिए 5 से 6 घंटे लग रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है.




