आगरालीक्स आगरा में सार्वजनिक स्थलों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगने के बाद दूसरे क्षेत्र की कॉलोनी में बंदर पहुंचने लगे हैं। 142 बंदर पकड़े जा चुके हैं।
आगरा में नगर निगम ने ताजमहल के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम ने बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे रख दिए हैं। अभी तक 142 बंदर पकड़े जा चुके हैं। सार्वजनिक स्थलों पर बंदर पकड़ने जाने के बाद बंदर कॉलोनियों में पहुंचने लगे हैं। आस पास की कॉलोनियों में बंदरों के पहुंचने से लोग परेशान हैं।
बंदर पकड़ने के लिए दो पिंजरे रखे जाएंगे
नगर निगम ने बंदर पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया है अब एक और पिंजरा लगाया जाएगा। प्राथमिकता में सार्वजनिक स्थानों पर ही पिंजरे लगाए जाएंगे।