आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि की स्नातक की 1441 छात्राओं को सरकार स्कूटी देगी, प्रक्रिया हुई शुरू, जानें किन छात्राओं का हुआ चयन।
यूपी सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्कूटी दी जा रही है। इसके लिए हर संस्थान की पांच प्रतिशत टॉपर्स छात्राएं जिनके परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से कम है उनका चयन किया गया है। डा. भीमराव आंबेडकर विवि के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा में 585 कॉलेज हैं और आवासीय संस्थान है। स्नातक अंतिम वर्ष में 28 हजार छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं, इसमें से 1441 छात्राओं का चयन किया गया है।
कॉलेजों को भेजी गई चयनित छात्राओं की सूची
विवि के रिजल्ट से शासन स्तर से 28 हजार में से 1441 छात्राओं का स्कूटी के लिए चयन किया गया है। इन छात्राओं के कॉलेज में चयनित छात्राओं की सूची भेजी जा चुकी है। अब सूची से सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए विवि के कंप्यूटर सेंटर में चयनित छात्राओं को बुलाकर उनका मूल निवास प्रमाण पत्र, छह महीने पहले बना आय प्रमाण पत्र और अपार आईडी की जांच की जा रही है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि जिन छात्राओं का चयन हुआ है उनकी सूची संबंधित कॉलेजों के लाग इन आईडी में अपलोड कर दी गई है।