आगरालीक्स …अमेरिका में महिला मित्र की हत्या करने के आठ महीने बाद एक चूक से आगरा से साफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। नए साल की पार्टी के लिए फ्लैट पर बुलाकर की थी महिला मित्र की हत्या।
मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा ( 26) ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के बाद अमेरिका से प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग में पीजी की थी। 2023 में अमेरिका में नौकरी मिल गई। उसकी कंपनी में ही हैदराबाद की 27 साल की निकिथा गोडिशाला काम करती थी।
नए साल की पार्टी के लिए फ्लैट पर बुलाकर की हत्या, एक चूक से पकड़ा गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन शर्मा ने 2026 की नए साल की पार्टी के लिए 31 दिसंबर 2025 को निकिथा को अपने फ्लैट पर बुलाया। यहां पार्टी की, अुर्जन नेनिकिथा को पूर्व में डॉलर दिए थे उसने निकिता से डॉलर मांगे। निकिथा ने अपनी चचेरी बहन को कॉल कर अपने एकाउंड में डॉलर मंगा लिए। इसके बाद अर्जुन ने निकिथा की हत्या की और एक जनवरी सुबह सात बजे अमेरिका के मैरीलैंड में थाने में जाकर निकिता के उसके फ्लैट से चले जाने की तहरीर दी। अमेरिकन पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि अुर्जन ने सुबह सात बजे तहरीर दी थी और उसके एक घंटे बाद निकिता के एकाउंट से अर्जुन के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए थे यहां से शक गहराने लगा। फ्लैट में ही निकिता का शव मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। इंटरपोल का नोटिस जारी हुआ था।
दो साल से आगरा में रह रही थीं अर्जुन की मां
निकिता के पिता ने हैदराबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। अर्जुन का कोई सुराग नहीं लग रहा था, पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने अर्जुन की आगरा में लॉकेशन मिली और कहरई रोड स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट से अर्जुन को अरेस्ट कर लिया। वह यहां अपनी मां के साथ रह रहा था उसकी मां दो साल से अपार्टमेंट में रह रहीं थी।