आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व जीएम ने सरेंडर किया, जेल भेजा। पूर्व जीएम को छेड़छाड़ आदि में चार साल की कैद और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र की निजी कंपनी में 15 जून 2018 से इंजीनियरिंग कर चुकी युवती कार्यरत थी, उसने कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन किया था। आरोप लगाए थे कि 2020 से कंपनी का जनरल मैनेजर संग्राम किशोर मलिक दबाव बनाने लगे। तीन नंबवर 2021 को शाम की छुटटी के गेट पास पर साइन कराने पर आरोपी के पास पहुंची, आरोप लगाए कि जीएम ने उससे छेड़छाड़ की और धमकी दी। एक फरवरी 2022 को बंधक बनाकर पहले से टाइप हुए त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए थे। पुलिस ने जीएम को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। कंपनी ने भी जीएम को बर्खास्त कर दिया था।
चार साल की कैद
इस मामले में कोर्ट ने पूर्व जीएम संग्राम सिंह मलिक को जूनियर इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ सहित अन्य आरोप में चार साल की कैद की सजा सुनाई थी। सोमवार को पूर्व जीएम ने कोर्ट में सरेंडर किया, उसे जेल भेज दिया गया।