आगरालीक्स…Agra News: आगरा में किशोरी को गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, दो अरेस्ट।
आगरा की रहने वाली किशोरी को रकाबगंज क्षेत्र के रहने वाले दो युवक चाय पिलाने के लिए कैफे में ले गए, आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। उसे स्कूटी से जगदीशपुरा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में ले गए। गेस्ट हाउस में दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बना लिया।
वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल
आरोप है कि किशोरी का वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल करने लगे, दोबार मिलने के लिए बुलाने लगे। इन्कार करने पर वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया है।