Saturday , 8 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: Agra Police raid in Nand Plaza, Sadar; men and women caught from the seven cafe…#agranews
बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police raid in Nand Plaza, Sadar; men and women caught from the seven cafe…#agranews

132

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के सदर स्थित नंद प्लाजा पुलिस की छापेमारी. 7 कैफे में बड़ी संख्या में मिले युवक—युवतियों को ले जाने के लिए मंगानी पड़ी टेम्पो ट्रैवलर…आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. जांच जारी

आगरा के सदर में नंद प्लाजा में बड़ी संख्या में कैफे और शोरूम हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि नंद प्लाजा स्थित कैफे में अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं और युवक युवतियां कैफे में आते हैं. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार एलआईयू और पुलिस की टीमों ने बुधवार दोपहर में नंद प्लाजा में छापेमारी की. नंद प्लाजा में संचालित कैफे मे पुलिस की छापेमारी में कई युवक युवती मिले. अनैतिक गतिविधि की आशंका पर पुलिस ने सात कैफे से युवक युवतियों को पकड़ा.

टेम्पो ट्रेवलर से भेजे गए थाने
पुलिस की छापेमारी से नंद प्लाजा में खलबली मच गई. पुलिस को कैफे में बड़ी संख्या में युवक युवती मिलने पर उन्हें थाने ले जाने के लिए टेम्पो ट्रैवलर मंगानी पड़ी. चेहरा छुपाकर युवक—युवतियों को टेम्पो ट्रेवलर से थाने लाया गया. पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के बाद नंद प्लाजा और आसपास बड़ी भीड़ लग गई.

कैफे में मिली आपत्तिजनक सामग्री, की जाएगी कार्रवाई
डीसीपी सिटी के अनुसार पुलिस की छापेमारी में कैफे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली हैं. अभी पूछताछ की जा रही है. जिन कैफे में अनैतिक कार्य हो रहा था उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जो भी इसमें शामिल है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. केफे को सील किया गया है.

छापेमारी से मची खलबली
आगरा में बड़े स्तर पर कैफे संचालित हैं. अभी तक पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं की थी. एक साथ सात कैफे में छापेमारी के बाद से खलबली मची हुई है. कैफे से पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है. उनके परिजनों को भी उसकी जानकारी दी जाएगी. पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Traffic diversions will be in place across Agra on the second Monday of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को पूरे शहर में रहेगा डायवर्जन....

बिगलीक्स

Agra Update: Roads caved in Kamla Nagar, Tajganj, truck got stuck, house collapsed in Belanganj…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का हाल…कमला नगर में सड़क धंसी, बेलनगंज में मकान गिरा, ताजगंज...

बिगलीक्स

Agra Video News: Passenger-filled auto-rickshaw plunges into water-filled pit in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, बड़ा हादसा, आगरा में सवारियों से भरा आटो पानी से...

बिगलीक्स

Agra News: A farmer thanked the Agra DM by presenting him with wild spiny gourds (kakoda)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के पास थैली में ककोड़े लेकर पहुंचा किसान, बोला—साहब...

error: Content is protected !!