आगरालीक्स…आगरा में दो दिन से खूब बरस रहा सावन. जून और जुलाई में बारिश की कमी हो सकती है पूरी. मौसम विभाग का जारी किया भारी बारिश के आसार
जून और जुलाई माह में बारिश को तरसे आगरा आगरा में पिछले दो दिन से खूब बादल बरस रहे हैं. सावन माह के शुरुआत के साथ ही आगरा में बारिश का क्रम बना हुआ है. मंगलवार को जहां सुबह करीब चार घंटे बारिश हुई तो वहीं आज बुधवार को भी सुबह 11 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई. करीब एक घंटे की बारिश ने आगरा को तरबतर कर दिया. इसके बाद भी आगरा में काले घने बादलों के साथ बूंदाबांदी का क्रम बना रहा. शाम के समय में भी बारिश हो रही है.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में जोरदार बारिश के आसार हैं. अभी दो दिन और अच्छी बारिश हो सकती है. इसके बाद भी बादलों का डेरा लगा रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 05/08/26) 31.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/08/26) 27.1
Departure from Normal(oC) 0.3