आगरालीक्स …Agra News: आगरा में छापा मारने एंबुलेंस से पहुंची टीम, 19 अरेस्ट। सरगना ने घर के बाहर लगा रहे थे सीसीटीवी, रास्ते में खड़े रहते थे गुर्गे, जानें।
आगरा के सदर के नगला जस्सा में पुलिस को जुआ करने की सूचनाएं मिल रहीं थी पुलिस ने कई बार छापा मारा लेकिन सरगना लक्ष्मी नारायण पुलिस से बच जाता था। उसने रास्ते में अपने गुर्गे खड़े कर रखे थे वे छापे के लिए पहुंचने वाली टीम की सूचना दे देते थे इसके साथ ही घर के बाहर सीसीटीवी भी लगा रखे थे पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआ खेलने वाले भाग जाते थे।
एंबुलेंस और आटो से पहुंची टीम
जुआरियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने प्लानिंग की। एक पुलिस टीम एंबुलेंस और दूसरी टीम आटो से नगला चस्पा पहुंची। एंबुलेंस से जाने के कारण सरगना के गुर्गों को पता नहीं चला, टीम ने पहुंचते ही छापेमारी शुरू कर दी। मौके से टीम ने 19 जुआरियों को अरेस्ट कर लिया है। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता का मीडिया से कहना है कि एंबुलेंस और आटो में सवार होकर टीम पहुंची और 19 जुआरियों को अरेस्ट कर लिया।
इन्हें किया अरेस्ट
बंटी अजय, अतुल, मुकेल, जय सिंह, मुरारी, करन,सुमित, सोनू, शैलेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अर्जुन, आकाश, उदयपाल, हैप्पी, सोनू, निर्वेश, रामदास को अरेस्ट किया है। मुख्य आरोपित बांधित है।