आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सावन के तीसरे सोमवार पर श्री कैलाश मंदिर में भोले के भक्तों का सैलाब, रूट डायवर्जन देख कर ही निकलें, गुरुद्वारा गुरु के ताल से सिकंदरा तक वाहनों के लिए रास्ता बंद, सभी शिव मंदिरों के आस पास भी रूट डायवर्जन।
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर मेला के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रात से ही कांवड़ लेकिर आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दी है। इसके साथ ही श्री राजेश्वर मंदिर, श्री मनकामेश्वर मंदिर, श्री बल्केश्वर मंदिर, रावली मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। घर के पास के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है।
रूट डायवर्जन
सिकन्दरा मण्डी के ऊपर एन. एच.-19 से सिकन्दरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा। यह समस्त वाहन सर्विस रोड से होकर मण्डी अण्डर पास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
एन.एच-19 कैलाश मोड से कैलाश मन्दिर तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
सिकन्दरा मण्डी के नीचे सर्विस रोड से भी समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकन्दरा चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा।
कारगिल पैट्रोल पम्प की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा।
फिरोजाबाद रामबाग से मथुरा जाने वाले हल्के वाहन गुरुद्वारा गुरू का ताल से गुरूद्वारा आरओबी से करकुंज, कारगिल पेट्रोल पम्प, सिकंदरा आरओबी के नीचे से यूपीएसआईडीसी रोड होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
मथुरा से फिरोजाबाद, अलीगढ, रामबाग(आगरा) को आने वाले हल्के वाहन शास्त्रीपुरम आरओबी से यूपीएसआईडीसी रोड होकर सिकंदरा आरओबी, कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज, भावना टावर से गुरूद्वारा आरओबी होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
एन.एच.-19 गुरुद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जाएगा।
भावना स्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन ओवर ब्रिज होते हुये गुरूद्वारा की तरफ नहीं जायेगा।
के. के. नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एन. एच. 19 पर नहीं आयेगा।
पृथ्वीनाथ मंदिर सोमवार को दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक चार पहिया व बडा वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबन्धित रहेगा।
सोमवार को दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक, पूजा-अर्चना तक वायु बिहार से किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन वायु बिहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आयेगा।
सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक भारी वाहन/रोडवेज की बसें एन. एच.-19 से वाटर वार्क्स चौराहा पर नहीं आयेंगी।
सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक समस्त प्रकार के चार पहिया दोपहिया वाहनों को क्लब चौराहा से माल रोड से विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगें ।
सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक एकता थाना से राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक राजपुर चुगीं चौराहा से राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।