आगरालीक्स आगरा में सावन के सोमवार पर अखिल भारत हिंदू महासभा का मेहताब बाग से ताजमहल की आरती उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ताजमहल शिव मंदिर तेजोमहालय है, तेजोमहालय की आरती और गंगाजल अर्पण करना हमारी शांतिपूर्ण धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति है।
आगरा में हिंदूवादी संगठनों द्वारा लंबे समय से ताजमहल को शिव मंदिर तेजोमहालय मानते हुए पूजा अर्चना की मांग की जा रही है। सावन के तीसरे सोमवार पर अखिल भारत हिंदू महासभा के बैनर तले अज्जू चौहान, मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू मेहताब बाग पहुंचे। यमुना के एक तरफ मेहताब बाग है तो दूसरी तरफ ताजमहल है। मेहताब बाग में ताजमहल पर सांकेति जल अर्पण करने के बाद पूजा की, ध्वज भी लहराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।