आगरालीक्स…Agra News: आगरा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलटी, हादसे में एक की मौत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल।
कानपुर से गुरुग्राम जा रही प्राइवेट बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में देर रात दो बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। चीक पुकार मचने पर सुरक्षाकर्मी पहुंच गए, उन्होंने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की इसके बाद क्रेन बुलाई गई।
एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को सीएचसी फतेहाबाद के साथ ही एसएन रेफर किया गया है। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से घर भेजा गया। हादसे में एक की मौत हुई है।