आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कार के शीशे तोड़कर पर्स और बैग चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, दो पर्यटकों की कार के शीशे तोड़कर चोरी।
अलवर के रहने वाले रमन कुमार अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे उन्होंने अपनी कार ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास खड़ी की। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे ताजमहल देखने के बाद लौटे तो कार का पीछे वाला शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर रखा उनकी भाभी का बैग गायब था, बैग में उनके कपड़े सहित अन्य सामान था। पुलिस ने तलाश शुरू की, उनका बैग एक आटो चालक को मिल गया था उसने वापस कर दिया।
रेस्टोरेंट के बाहर से कार से पर्स चोरी
राजस्थान के रहने वाले चित्ररंजन गुप्ता परिवार सहित आगरा आए थे, ताजमहल देखने के बाद फतेहाबाद के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। उनकी कार रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हुई थी। रेस्टोरेंट से वापस आए तो कार का साइड का शीशा टूटा हुआ था और उसमें से पर्स गायब था। सीसीटीवी में एक युवक कार के साइड के शीशे से अंदर हाथ डालते हुए भी दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी से चोर की तलाश कर रही है।