आगरालीक्स…दर्दनाक, संजय प्लेस कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत. पुलिस जांच में जुटी
आगरा के संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में दर्दनाक हादसा हुआ है. रात को तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. इससे अफरातफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.हादसा कपड़ा मार्केट ब्लॉक नंबर 2 में हुआ है. ब्लॉक की तीसरी मंजिल से एक युवक अचानक नीचे गिर गया. नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने जब देखा तो वहां भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान करनी चाही लेकिन उसकी शिनााख्त नहीं हो सकी. इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है. इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं कि युवक तीसरी मंजिल से आखिर गिरा कैसे.