आगरालीक्स आगरा में घेवर और गिफ्ट हैम्पर की जबरदस्त बिक्री, मिठाई की दुकानों पर पैर रखने की भी जगह नहीं, करोड़ों का कारोबार।
आगरा में रक्षाबंधन पर शुक्रवार को सुबह से ही मिठाई विक्रेताओं पर भीड़ उमड़ पड़ी। गोपालदास पेठे वाले, ब्रज रसायनम, अजंता स्वीट्स सहित प्रतिष्ठित मिठाई वालों की दुकान से स्वादिष्ट घेवर खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। कई मिठाई विक्रेताओं का घेवर दोपहर तक खत्म हो गया। घेवर के साथ ही अन्य मिठाईयों की भी बिक्री खूब हुई।
बहन भाई ने एक दूसरे को दिया गिफ्ट हैम्पर
रक्षाबंधन पर घेवर के साथ ही गिफ्ट देने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है इस बार गिफ्ट हैम्पर देने के लिए दुकानों पर बहन और भाई दोनों की भीड़ रही। रक्षाबंधन पर एक दूसरे को गिफ्ट दिया।
चांदी की राखी से लेकर नाम लिखी राखी भी खूब बिक्री
रक्षाबंधन पर चांदी की राखी के साथ ही भाई के नाम लिखी राखी की भी बिक्री खूब हुई, बाजारों के साथ ही कॉलोनी में भी राखी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
बाजार में उछाल, करोड़ों का कारोबार
रक्षाबंधन पर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मिठाई की दुकान, ज्वैलरी शॉप, कपड़ों का करोड़ों का कारोबार हुआ है।