आगरालीक्स.. वीडियो देखें आगरा में हाईवे पर दौड़ती कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, कार बनी आग का गोला।
आगरा में रविवार रात में आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर एत्मादपुर में कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस कर्मी पहुंच गए उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद ही कार से आग की तेज लपटें उठने लगीं, देखते ही देखते कार आग का गोला बच गई।
कार में थे तीन लोग
कार में तीन लोग सवार थे, पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, कार में आग लगने से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बंद रहा, हाईवे पर दोनों तरफ लोगों की भीड़ लग गई।