आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एलएलएम और एमएड के भरे जा रहे परीक्षा फार्म।
एलएलएम द्वितीय वर्ष फाइनल (सत्र 2022-24) तथा एलएलएम प्रथम वर्ष (सत्र 2023-25, 2024-26, 2025-27) के मुख्य, पुनः और भूतपूर्व परीक्षा के छात्र-छात्राएं 17 से 20 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथम वर्ष के मुख्य परीक्षा के विद्यार्थियों को अपनी समर्थ आईडी के जरिए समर्थ पोर्टल पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करते हुए आवेदन ऑनलाइन भरना होगा। वहीं द्वितीय वर्ष और अन्य पुनः, भूतपूर्व परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से फॉर्म भरवाना होगा।
एमएड के भी भरे जा रहे फार्म
एमएड सत्र 2025-27 द्वितीय सेमेस्टर (मुख्य परीक्षा) के अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर अपनी आईडी के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कर फॉर्म भरना होगा। वहीं, एमएड द्वितीय सेमेस्टर (पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) तथा सत्र 2024-26 चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य, पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा) के आवेदन पत्र संबंधित कॉलेजों के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जनपदों के एमएड सत्र 2023-25 एवं सत्र 2024-26 चतुर्थ सेमेस्टर के पात्र अभ्यर्थियों के परीक्षा फॉर्म विवि के माध्यम से भरे जाएंगे।