आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में पत्नी ने अपने पति को नामर्द कहते हुए ताने दिए, नपंसुक बताकर प्रेमी के साथ भाग जाने की धमकी दी, युवक ने आत्महत्या कर ली। पत्नी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के शमसाबाद के रहने वाले युवक की चार साल पहले शाहगंज की रहने वाली युवती के साथ शादी हुई थी। तीन जुलाई को युवक ने सुसाइड कर ली। युवक के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक को उसकी पत्नी परेशान करती थी। उसकी मर्दागिनी पर सवाल उठाए। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ। आए दिन घर में झगड़ें होने लगे। आरोप है कि युवती ने 25 लाख रुपये लेकर तलाक देने के लिए कहा, मांग पूरी ना होने पर पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए कहा।
मारपीट भी की, प्रेमी के साथ भागने की धमकी दी
आरोप है कि युवती न तीन जुलाई को पति के साथ मारपीट की। पति को नामर्द बताते हुए प्रेमी के साथ भाग जाने के लिए कहा, इससे हालत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए पति पत्नी पर आरोप लगाए। इस मामले में पत्नी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।