आगरालीक्स…Agra News: आगरा में डॉक्टर दंपती ने झूठी शिकायत ओर चौथ वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रताड़ना से महिला डॉक्टर को दिल का दौरा पड़ गया।
आगरा के कमला नगर एफ ब्लॉक में डॉ. संधि जैन और उनके पति डॉ. राजीव जैन का पैतृक निवास में क्लीनिक चलाते हैं, आरोप है कि पड़ोसी ने आवास विकास परिषद में शिकायत कर दी कि आवासीय भवन में क्लीनिक संचालित हो रहा है इससे उनके क्लीनिक को सील कर दिया गया। अपील के बाद सील हटने पर उनके एफ ब्लॉक के आवास जहां वे रहते हैं उसकी भी शिकायत आईजीआरएस पर कर दी गई जबकि कॉलोनी में कई और आवास में क्लीनिक और हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं। इससे डॉ. संधि जैन को दिल का दौरा पड़ गया, चौथ वसूली भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।