आगरालीक्स …Agra News: आगरा के करोबारी की बेटी शादी के आठ महीने बाद ही टूटी, इंजीनियर पति सहित तीन को भेजा जेल।
न्यू आगरा क्षेत्र के कारोबारी ने पिछले साल नवंबर में आगरा के होटल कारोबारी के इंजीनियर बेटे से बेटी की शादी की थी। कारोबारी की बेटी ने एमबीए किया था और होटल कारोबारी का बेटा हैदराबाद में इंजीनियर है। इसमें करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही बेटी का उत्पीड़न शुरू हो गया। कारोबारी का कहना है कि उन्होंने बेटी का परिवार बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। बेटी की जान को खतरा होने के कारण वह अपने मायके आ गई।
पति सहित तीन को भेजा जेल
इस मामले में कई बार पंचायत हुई लेकिन दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। कारोबारी ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इंजीनियर पति के साथ ही सास और ससुर को हैदराबाद से अरेस्ट कर लिया, उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आगरा लेकर आए। इस मामले में पुलिस ने भी सुूलह कराने के प्रयास किए लेकिन दोनों में बात नहीं बनी। तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।