आगरालीक्स…Agra News: आगरा के कैलाश गांव में एक हजार वर्ग गज में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। अगले चार महीने में मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा। जानें।
आगरा में प्राचीन कैलाश मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर वन विभाग के गेस्ट हाउस के सामने कैलाश गांव में करीब एक हजार वर्गगज जमीन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही मंदिर का ब्लू प्रिंट भी जारी किया गया है। पिलर का काम शुरू हो गया है।
मंदिर के मध्य में मुख्य गर्भ गृह
मंदिर का जो ब्लू प्रिंट जारी किया गया है उसके अनुसार, मंदिर के मध्य में गर्भगृह होगा। इ समें बाबा महाकाल परिवार सहित विराजमान होंगे, गेट पर पांच फीट के नंदी विराजमान किए जाएंगे। जबकि मंदिर के तीन किनारों पर 11 ज्योतिर्लिंग की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त, धर्मराज भगवान, हनुमान जी, मां बगलामुखी का मंदिर भी बनाया जाएगा। ज्योतिर्लिंग के स्वरूप उदयपुर और जयपुर में तैयार कराए जा रहे हैं।
चार महीने में निर्माण पूरा होने की उम्मीद
महंत गौरव गिरि ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर का निर्माण चार वष्ज्र्ञ में पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर को खोल दिया जाएगा।