नईदिल्लीलीक्स सीजीपे के प्रस्तावित संसद मार्च शुरू होने से पहले जंतर मंतर पर आरपीएफ ने प्रदर्शनकारियों को लाठियां भांजकर तितर वितर किया। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद मार्च की अनुमति नहीं ली गई है। चार मेट्रो स्टेशन बंद।
नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोज जनता पार्टी ने 20 जुलाई यानी सोमवार को संसद मार्च का ऐलान किया था। सुबह से ही जंतर मंतर पर लोग पहुंचने लगे। पुलिस ने धरना स्थल पर लोगों को जाने दिए। आजाद समाजपार्टी कांशीराम के सांसद चंद्रशेखर आजाद और टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा को धरना स्थल पर पहुंच गईं।
संसद मार्च की नहीं ली गई अनुमति, लाठियां भांजकर किया तितर वितर
नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि जंतर मंतर का धरना दिया जा सकता है लेकिन संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। धारा 163 लागू है। इसलिए जंतर मंतर के बाहर कोई प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने पर आरपीएफ ने लाठी भांजकर तितर वितर किया।