आगरालीक्स आगरा में घर से चली गई छात्रा को होटल में कमरा ना मिलने पर ब्वाय फ्रेंड छोड़कर भाग गया, ब्वाय फ्रेंड ने शादी करने के लिए छात्रा को बुलाया था, अरेस्ट।
आगरा में सात अगस्त को छात्रा घर से चली गई, परिजनों को लगा कि मोबाइल को लेकर मां ने डांट लगाई थी इसलिए वह चली गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। छात्रा खुद दूसरे दिन वापस आ गई।
ब्वाय फ्रेंड को किया अरेस्ट
छात्रा ने दिए बयान में बताया कि उसे युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था, उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए। ब्वाय फ्रेंड ने शादी करने के लिए कहा इस पर छात्रा ने परिजनों के शादी करने से इन्कार करने की बात कही। आरोप है कि ब्वाय फ्रेंड ने उसे घर से भागकर शादी करने के लिए कहा, सात अगस्त को छात्रा घर से चली गई।
होटल में नहीं मिला कमरा, छोड़कर भागा
छात्रा अपने घर से चली गई, ब्वाय फ्रेंड उसे लेकर होटल में पहुंचा। होटल में लोकल आईडी पर कमरा नहीं मिला। इस पर छात्रा ने मंदिर में जाकर शादी करने की बात कही लेकिन ब्वाय फ्रेंड उसे छोड़कर भाग गया इससे छात्रा घबरा गई। वह मथुरा चली गई, दूसरे दिन खुद ही वापस लौट आई। पुलिस ने आरोपित ब्वाय फ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।
सांकेतिक फोटो