आगरालीक्स …ग्रेटर आगरा की गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम टाउनशिप में दीपावली से पहले प्लाट का आवंटन होगा, इसके लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
आगरा के रहनकला, रायपुर इनर रिंग रोड के पास 449 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। पहले चरण में गंगापुरम और नर्मदापुर के प्लाट का आवंटन एक और दो सितंबर को किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में गोदावरीपुरम और गोमतीपुरम टाउनशिप के प्लाट का आवटन किया जाना है।
अक्टूबर अंत तक शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
ग्रेटर आगरा में 49 हेक्टेयर में गोमतीपुरम और 42.28 हेक्टेयर में गोदावरीपुरम को विकसित किया जा रहा है। इन दोनों टाउनशिप के प्लाट के आवंटन की प्रक्रिया अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी जिससे दीपावली पर प्लाट आवंटित किए जा सकें। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, ग्रेटर आगरा की टाउनशिप में प्लाट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है।