आगरालीक्स…. आगरा के नगर निगम में लगी आग, हाउस टैक्स की फाइलें जलीं, दमकल कर्मियों ने आग में काबू पाय आगरा नगर निगम के कमरा नंबर 101 में हाउस टैक्स संबंधी फाइलें रखी रहती हैं। बुधवार सुबह अचानक से कमरे मेंं आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गईं। कमरे से कर्मचारी बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
आग की लपटें तेज होती गईं। कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी पहुंच गए। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन फाइलें जल गईं।