आगरालीक्स आगरा की पॉश सोसायटी में गणपति आरती केब बाद 14 वीं मंजिल से नीचे आते समय लिफ्ट 10 मंजिल नीचे गिरकर अटकी। महिला की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में फतेहाबाद रोड पर 15 मंजिला मल्टीस्टोरी बिल्डिंग है। इसमें कई टावर हैं। सोसायटी में 14 वीं मंजिल पर गणपति रखे गए हैं, आठवीं मंजिल पर रहने वाली महिला शनिवार शाम को गणपति आरती के लिए 14 वीं मंजिल पर गईं थी। वहां उन्होंने आरती की, इसके बाद 14 वीं मंजिल से अपने फ्लैट पर आने के लिए लिफ्ट में गईं।
बिजली गुल होने से चौथी मंजिल पर जाकर रुकी
14 वीं मंजिल से जैसे ही महिला लिफ्ट में बैठीं, सोसायटी की लाइट चली गई। इससे लिफ्ट 14 वीं मंजिल से सीधे चौथी मंजिल पर पहुंच गई। तेज गति से लिफ्ट के नीचे आने से महिला घबरा गईं, करीब पांच मिनट बाद पवार बैकअप से लाइट आ गई और दरवाजा अपने आप खुल गया, चौथी मंजिल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया।
सांकेतिक फोटो