Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Etah Live News: Police bust Fake Medical college & Univ. running on name of tea stall owner in Etah
बिगलीक्स

Etah Live News: Police bust Fake Medical college & Univ. running on name of tea stall owner in Etah

220

एटालीक्स अनपढ़ चायवाले के नाम पर बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी खोलकर बीएएमएस, एएनएम सहित अन्य डिग्री बांटी जा रहीं थीं। प्रबंधक को किडनैप करने की शिकायत से खुला मामला, पांच अरेस्ट। आगरा के युवक ने दर्ज कराया मुकदमा।
एटा के एएसपी श्वेतांभ पांडेय के अनुसार, 16 सितंबर को रामसेवक नाम के व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी, मारहरा के प्रबंधक सत्येंद्र कुमार निवासी महमूदपुर नगरिया को किडनैप कर तीन युवक ले गए हैं। फिरौती के लिए दो लाख की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सत्येंद्र कुमार आईएसबीटी आगरा से पुलिस को मिल गए। पुलिस को किडनैपिंग का मामला संदिग्ध लगा, इसके बाद आगे की जांच की गई।
2022 से चल रहा था फर्जी मेडिकल कॉलेज
पुलिस जांच में सामने आया कि मारहरा, एटा में 2022 से खेत में फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी चल रही थी। इसमें संचालक भगवान दास का नाम दर्ज था, पुलिस भगवान दास तक पहुंची तो पता चला कि उनकी चाय की दुकान हैं और अनपढ़ हैं उन्हें कोई जानकारी नहीं, भगवान दास के कारण नाम बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी रखा गया था। पुलिस ने फर्जी प्रबंधक सत्येंद्र कुमार, भगवान दास गांव धरपसी, नरेंद्र कमार मोहल्ला पैठ मारहरा, गौरव अग्रवाल नदरई गेट कासगंज, मोहम्मद शरीफ कुरैशी मारहरा को अरेस्ट कर लिया।


70 हजार में देते थे डिग्री, आगरा के युवक ने दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस जांच में सामने आया है कि चार साल में बीएस मेडिकल कॉलेज के नाम से आयुर्वेद की बीएएमएस डिग्री के साथ ही एएनएम, जीएनएम, फार्मेसी सहित अन्य फर्जी डिग्री दी गईं। आगरा के सिकंदरा के रहने वाले युवक ने भी मुकदमा दर्ज कराया है इसमें कहा कि उनकी चाचा की बेटी को भी फर्जी जीएनएम की डिग्री दे दी गई,इसके लिए पैसे लिए गए। जिन लोगों को इसकी जानकारी हो गई वे प्रबंधक सत्येंद्र कुमार से पैसे मांग रहे थे इसके लिए ही किडनैप करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!