आगरालीक्स आगरा में नगर निगम ने 10 स्थानों पर पार्किंग के लिए 22 प्वाइंट चिन्हित किए। पार्किंग के लिए किया गया अनुबंध।
आगरा में वाहनों की पार्किंग को लेकर आए दिन विवाद होते हैं, इससे जाम भी लगा रहता है। इसके लिए नगर निगम ने 10 स्थानों पर 22 प्वाइंट चिन्हित किए हैं। साथ ही एक कांट्रेक्टर से पार्किंग का अनुबंध भी किया है। इन स्थानों पर पार्किंग के लिए लोगों को शुल्क देना होगा।
ये स्थान किए गए चिन्हित
एत्माउददौला स्मारक के सामने नुनिहाई रोड पर थाने के पीछे आटो पार्किंग स्थान
रामबाग चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चौकी, लिंक रोड हाथरस रोड
वाटरवक्र्स चौराहे पर बल्केश्वर रोड और जीवनी मंडी रोड पर शेल्टर होम के सामने
पीपल मंडी पुलिस चौकी के सामने गाड़ियों के लिए सार्वजनिक पार्किंग
चिम्मन चौराहा पर आगरा फोर्ट स्टेशन के पीछे मदीना होटल को जाने वाली सड़क पर
टेढ़ी बगिया तिराहे पर पुलिस चौकी, रामबाग रोड और जलेसर रोड पर पार्किंग
बल्केश्वर चौराहे पर सिटी मॉल के सामने और पार्क के पास टॉयलेट से सटी जगह
शाहदरा तिराहे पर पेट्रोल पंप के पास कालिंदी प्लाजा से सटे पार्किंग स्थल