आगरालीक्स आगरा की पेट्रोल पंप पर ई 20 पेट्रोल के बीच अब 100 आक्टेन प्रीमियल पेट्रोल भी मिलने लगा है। रेट देखकर चौंक जाएंगे, अब पेट्रोल पंपों पर तीन तरह के पेट्रोल, रेट भी अलग अलग।
आगरा में पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल जिसमें एनेथोल 20 प्रतिशत है और स्पीड पेट्रोल जिसमें पांच से 10 प्रतिशत एथेनोल है, इन दोनों पेट्रोल की बिक्री हो रही है। ऐसे में अब 100 आक्टेन पेट्रोल भी लांच होने लगा है। एचपीसीएल ने आगरा में पहली बार डीवीवीएनएल के कार्यालय के सामने कारगिल शहीद कैप्टन सुनील फिलिंग स्टेशन पर 100 आक्टेन प्रीमियम पेट्रोल पावर 100 लांच किया है। 100 प्रीमियम आक्टेन हाई परफोर्मेंस कार, हाई स्पीड बाइक के लिए है। 100 आक्टेन पेट्रोल इंजन को स्मूथ रखता है और नॉकिंग बहुत कम होती है इससे इंजन ज्यादा समय तक चलता है और हाईस्पीड पकड़ने में वाहनों को ज्यादा समय नहीं लगता है। सामान्य पेट्रोल का आक्टेन 91 तक होता है। आगरा के कई अन्य पेट्रोल पंप पर भी हाई आक्टेन पेट्रोल शुरू होने जा रहा है।
पेट्रोल के रेट
सादा पेट्रोल 101 रुपये
स्पीड पेट्रोल 110 रुपये
100 आक्टेन प्रीमियम पेट्रोल 167 रुपये