आगरालीक्स..Agra News: आगरा में आज मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस में प्रवेश के लिए नीट पीजी, आठ केंद्र बनाए गए।
एमबीबीएस के बाद मेडिकल छात्र एमडी और एमएस में प्रवेश के लिए तैयारी करते हैं। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस में प्रवेश के लिए रविवार यानी 30 अगस्त को सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जा रही है। सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।
आठ केंद्र बनाए गए
नीट पीजी के आठ केंद्र बनाए गए हैं, इसके लिए आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड कुबेरपुर, आईओएन डिजिटल जोन इटौरा, राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज, जबी इंफोटेक शमसाबाद, संत राम क्रष्ण महाविद्यालय बल्केश्वर, भूदेवी पीजी कॉलेज सिकंदरा बनाए गए हैं। इन आठ केंद्रों पर 2525 अभ्यर्थी शामिल होंगे।