आगरालीक्स..Agra News: आगरा में नवविवाहिता की मौत के बाद एसएन में शव छोड़कर भागा पति, आठ महीने पहले हुई थी शादी।
आगरा के जगनेर के गांव भारा निवासी अन्नू की शादी 29 नवंबर 2025 को सिंगाइच गांव निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। धर्मेंद्र ट्रेन की पैंट्रीकार में काम करता है। अन्नू की मां नहीं हैं, अन्नू की बुआ का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में छह लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांगी जा रही थी।
पिता और चाचा ने कराया था समझौता
आरोप है कि अन्नू को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था इस पर पिता और चाचा ससुराल गए थे और समझौता कराया था। बुआ प्रियंका का कहना है कि सोमवार सुबह सात बजे अन्नू का कॉल आया था, उसने ससुराल में पिटाई की जानकारी दी थी और घर ले जाने के लिए कहा था। एक घंटे बाद फोन किया तो नहीं उठा, ससुरालीजनों का भी फोन नहीं उठा, ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था।
एसएन में शव छोड़कर भागे
गांव में बताया कि अन्नू को एसएन ले गए हैं, परिजन एसएन पहुंच गए। एसएन में अन्नू का शव रखा हुआ था, पति सहित अन्य ससुरालीजन नहीं थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।