आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति, 10 गुना पेड़ लगाने होंगे। इससे कई प्रोजेक्ट का काम पूरा हो सकेगा।
आगरा सहित ताज ट्रेपेजियम जोन के जिलों में तीन साल से सिविल एन्क्लेव, रनवे विस्तार, आगरा किला बांदीकुई रेल ट्रैक, आगरा ग्वालियर एक्सप्रेस वे, आगरा जलेसर एटा मार्ग, आगरा इटावा हाथरस से यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली तक फोर लेने और कोसी नंदगाव बरसाना गोवर्धन सौंख राया मथुरा हाईवे निर्माण का काम पेड़ों के कारण बाधा बना हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी की सिफारिशें और पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए 10 गुना पेड़ लगा देने की अनुपालन रिपोर्ट मिलने के बाद 10743 पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। वहीं, टीटीजेड में उद्योगों पर लगी रोक मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी, अक्टूबर 2024 से टीटीजेड में रोक के चलते नए उद्योग स्थापित नहीं हो पा रहे हैं।
ये मिली मंजूरी
आगरा जलेसर एटा हाईवे पर 2130 पेड़
आगरा ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए 759 पेड़
आगरा किला बांदीकुई रेल ट्रैक के लिए 1623 पेड़
एयरपोर्ट, रनवे विस्तार के लिए 407 पेड़
आगरा इटावा स्टेट हाईवे निर्माण के लिए 3047 पेड़
हाथरस से खंदौली के बीच फोन लेन निर्माण के लिए 1963 पेड़