आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सेंट जॉर्जेज कॉलेज में प्रार्थना सभा के बाद क्लास में प्लास्टर गिरा, मची अफरा तफरी।
आगरा के सेंट जॉर्जेज स्कूल, बालूगंज में सुबह प्रार्थना सभा के बाद छात्र अपनी अपनी कक्षा में चले गए। कक्षा नौ में सुबह 9 बजे शिक्षक छात्रों की उपस्थित ले रहे थे, इसी दौरान क्लास के एक कोने में प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से छात्रों में अफरा तफरी मच गई। आस पास की क्लास से भी शिक्षक और छात्र बाहर निकल आए।
किसी छात्र को नहीं लगी चोट
कॉलेज के प्रधानाचार्य अक्षय जरमाया का मीडिया से कहना है कि कक्षा नौ में शिक्षक छात्रों की उपस्थिति दर्ज कर रहे थे उसी दौरान एक कोने से प्लास्टर गिर गया। किसी छात्र को कोई चोट नहीं लगी है, ऐहतियातन छात्रों को दूसरी कक्षा में बिठा दिया गया।