आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में 10 अगस्त तक सड़कों की खुदाई पर रोक, आप्टिकल फाइबर सहित अन्य कैबल डालने के लिए रोड कटिंग नहीं कर सकेंगे। बिना अनुमति रोड कटिंग पर होगी कार्रवाई।
आगरा में बारिश से सड़कें धंसने लगी हैं, जिन क्षेत्रों में केबल डालने के लिए रोड कटिंग करने के बाद गिटटी डाल दी गई वहां बारिश के बाद गडढे हो गए हैं। ऐसे में नगर निगम ने सभी 100 वार्डों में रोड कटिंग पर रोक लगा दी है। इमरजेंसी कार्य जैसे बिजली की लाइन में फाल्ट होने, पीएनजी लाइन के लिए नगर निगम से अनुमति लेकर रोड कटिंग की जा सकेगी।
10 अगस्त तक रोड कटिंग पर रोक
नगर निगम के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार के अनुसार, 10 अगस्त तक रोड कटिंग पर रोक लगा दी गई है। पूर्व में जारी किए गए 80 अनापत्ति प्रमाण पत्रों को रद कर दिया गया है। इमरजेंसी कार्य जैसे बिजली लाइन में फाल्ट, पीएनजी लाइन में फाल्ट के लिख खुदाई करने पर अनुमति लेने के साथ ही बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करनी होगी। हालांकि, सीएम ग्रिड और नमामी गंगे सहित अन्य परियोजनाओं के काम नियमों का पालन करते हुए चलते रहेंगे।