आगरालीक्स …Agra News: आगरा में यमुना किनारे 1500 मीटर लंबा रिवर फ्रंट बनेगा, 3.46 करोड़ रुपये से पाथ वे, ओपन जिम, फाउंटेन, 150 लोगों की क्षमता का ओपर एयर एम्फीथिएटर भी बनेगा।
आगरा में नगर निगम 3.46 करोड़ से यमुना किनारे रिवर फ्रंट पार्क विकसित करेगा। वेदांत मंदिर से झलकारी बाई चौराहे तक 1500 मीटर लंबा पाथ वे तैयार किया जाएगा। यमुना के किनारे पड़े कचरे को हटाकर यहां पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पौधे लगाए जाएंगे।
ओपन एयर एम्पीथिएटर भी होगा
इसमें 1500 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा पाथ वे बनाया जाएगा। 200 वर्ग मीटर में ओपन जिम, फाउंटेन, लाइटिंग के साथ ही बैठने के लिए बेंच होंगी। इसके साथ ही 150 लोगों की बैठने की क्षमता का ओपन एयर एम्फीथिएटर विकसित किया जाएगा। इसे लाल बलुआ पत्थर की सीटों के साथ डिजाइन किया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए 200 वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
रिवर फ्रंट से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार
रिवर फ्रंट से बैठकर ताजमहल का दीकार किया जा सकेगा। इसके लिए ताजमहल की तरफ विजुअल कॉरिडोर छोड़े जाएंगे। कैंसिया, बोगनवेलिया, नेरियम ओलियंडर, पाम और बेबी गोल्डन पौधे लगाए जाएंगे।